भिंड: अटेर के जम्हौरा गांव में मकान बना रहे मजदूर को जहरीले सर्प ने डंस लिया। सर्पदंश से मजदूर बेहोश हो गया। जम्हौरा गांव में देव मंदिर पर निर्माण कार्य चल रहा है। यहां बमन पुरा निवासी मुन्नेस जाटव 34 साल पुत्र कालीचरण जाटव मजदूरी कर रहा था।
मजदूरी के दौरान मुन्नेस सामान लेने घास के मैदान में गया तभी वहां मौजूद एक जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। सर्प के डसने से मुन्नेस बेहोश हो गया। घटना के बाद ग्रामीण उसे लेकर तुरंत भिंड जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया।
