रीवा: जिले के नए पुलिस कप्तान शैलेन्द्र सिंह चौहान ने शनिवार को पदभार ग्रहण करने के बाद अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली. पुलिस कंट्रोल रूम में हुई बैठक में पांच बिन्दुओ पर फोकस किया गया.पुलिस अधीक्षक श्री चौहान ने थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि अपराधियो पर सख्त कार्यवाही करे. खासकर उन अपराधियों पर जो बार-बार अपराध कर रहे है.
इसी तरह अवैध एवं मेडिकल नशे के खिलाफ अभियान चलाने के अलावा युवाओ को खेल, संगीत व अन्य गतिविधियो में शामिल करने के लिये प्रोत्साहित करने पर जोर दिया. एसपी ने कहा नशा एक बड़ी समस्या है और उसके खिलाफ समाज को एकजुट होना होगा. युवाओ को जागरूक करने की बात बैठक में कही गई. जनसुनवाई को लेकर पुलिस कप्तान ने कहा कि जो भी शिकायते आए उनका निराकरण प्राथमिक के आधार पर करे और समस्याओं का समाधान करना पुलिस का काम है.
शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपराध नियंत्रण करने के लिये पुलिस और समाज के बीच समन्वय पर चर्चा की गई. श्री चौहान ने कहा कि पुलिस और समाज को मिलकर काम करना होगा तभी अपराध नियंत्रित कर सकते है. लंबित मामलो के निराकरण के साथ बेहतर कानून व्यवस्था बनाने के निर्देश बैठक में दिये गये. बैठक में सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे.
