चार अफसरों ने खराब सड़कें देखी, रिपोर्ट सौंपी, नमूने लिए, कल जारी होंगे नोटिस

ग्वालियर: कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर 4 अफसरों ने स्मार्ट सिटी व नगर निगम की सड़कों का निरीक्षण कर गड्ढे देखे। एक जगह से नमूना लोक निर्माण विभाग की टीम ने लिया। सभी अधिकारियों ने रिपोर्ट सौंप दी है। अब इसी आधार पर ठेकेदार-इंजीनियरों को नोटिस जारी होंगे। कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर अनिल बनवारिया, जूही गर्ग, डिप्टी कलेक्टर अनिल राघव, उमेश कौरव ने स्मार्ट सिटी की 16 व निगम की 8 से ज्यादा सड़कें देखीं।

शहरी क्षेत्र की इन सड़कों के निरीक्षण के लिए 4 टीम बनी थी। टीम को कुछ जगह सड़कों की हालत ठीक नहीं मिली। राघव के साथ मौजूद लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर व अन्य ने नदी गेट के पास सड़क का नमूना भी लिया। यह टीम गुढ़ागुढ़ी का नाम, माधव नगर, नाका चंद्रवदनी आदि क्षेत्रों में गई।

अन्य 3 अधिकारियों ने थीम रोड, राजपायगा, आमखो, कलेक्ट्रेट, अलापुरा, तानसेन रोड और हजीरा, गोला का मंदिर क्षेत्र में पहुंचकर सड़कों की मौजूदा स्थिति देखी। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने रिपोर्ट आगे बढ़ा दी है। जहां पर स्थिति खराब मिली हैं रिपोर्ट में उसका उल्लेख है। वहीं इसी रिपोर्ट के आधार पर अब नगर निगम को संबंधित ठेकेदार व इंजीनियर पर कार्रवाई के लिए प्रशासन ने निर्देश दिए हैं। कल सोमवार को कारण बताओ नोटिस जारी होंगे

Next Post

घुघरी के सिमरिया गाँव में डायरिया का कहर, चार लोगों की मौत

Sun Sep 14 , 2025
घुघरी:मंडला जिले के घुघरी तहसील अंतर्गत लाफन ग्राम पंचायत के सिमरिया गाँव में डायरिया, उल्टी और दस्त की बीमारी ने भयावह रूप ले लिया है। आज 14 सितंबर दोपहर लगभग 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस बीमारी से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में […]

You May Like