रीवा:चाकघाट खेतों में खाद के लिए इस अंचल के किसानों को अभी भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को समय पर एवं आवश्यकतानुसार पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल रहा है। नगर परिषद चाकघाट कार्यालय पैसे प्रांगण में किसानो की लाइन लगी हुई है। आज उन किसानों को माईक से बुलाया जा रहा है जिन्होंने 4 सितंबर को नाम दर्ज कराया था उन्हे आज 8 सितंबर को टोकन मिल रहा है उसके बाद उन्हे खाद मिलेगी।
आज भी किसानों को टोकन के लिए और नाम दर्ज करने के लिए परेशान होना पड़ रहा है मौके पर किसानों ने हमारे संवाददाता को बताया कि वे लोग चार-पांच दिनों से लगातार खाद के लिए आ रहे हैं किंतु उन्हें समय पर खाद नहीं मिल पा रही है। यूरिया खाद की यह समस्या इस अंचल में पहली बार यहां देखने को मिल रही है। यहां पुरुषों के साथ महिलाएं भी लाइन में लगकर खाद प्राप्त करने का प्रयास कर रही है।
चिलचिलाती धूप में जहां किसी तरह की छाया और पीने के लिए पानी की व्यवस्था नहीं है ऐसे स्थान में धूप के नीचे खड़े किसान अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि खाद टोकन की लाइन में खड़े कई किसानों ने बताया की इस बार खाद इतना विलंब से मिल रहा है वह भी बड़ी मुश्किल से मात्र दो बोली उपलब्ध हो रही है। खेतों को आवश्यकता अनुसार पर्याप्त खाद उपलब्ध है नहीं हो पा रहा है जिससे धान की खड़ी फसल सूखने के कगार पर आ गई है। यहां खाद के लिए जिस ढंग से किसान परेशान हो रहे हैं उससे किसानों में शासन प्रशासन के प्रति भरी असंतोष व्याप्त है
