पति ने की पत्नी की हत्या

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली थाना अंतर्गत बलेह चौकी क्षेत्र के ग्राम बोमा खजूरा मे पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल गुरुवार की रात मे बोमा खजूरा गांव निवासी मोहन गौंड ने पत्नी देवकी गौंड उम्र 28 वर्ष की गर्दन पर कुल्हाडी से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो को सौंप दिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था। पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच मे ले लिया है ।

Next Post

जेल में निरुद्ध एक कैदी की मौत, पास्को एक्ट का था आरोपी

Fri Apr 24 , 2026
सीधी। जिला जेल पडरा सीधी में पास्को एक्ट के मामले में तीन साल से जेल में बंद कैदी की मौत हो गई । जेल पुलिस के अनुसार मृतक कैदी रजनीश दुबे पिता शशिप्रकाश दुबे निवासी वार्ड नंबर 3 नगर परिषद चुरहट को चुरहट न्यायालय द्वारा पास्को एक्ट के तहत 14 […]

You May Like