सिरोंज:खोंदूपुर गांव के पास स्थित नदी में नहाते समय लापता हुए 19 वर्षीय युवक अरूण का शव मिल गया है. युवक नदी में बुधवार को नहाते समय डूब गया था.
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचे. बुधवार से ही एसडीआरएफ की टीम ने तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन सफलता नहीं मिली. गुरुवार को भी लगातार सर्चिग अभियान चलता रहा, मगर कोई सुराग नहीं मिला.
शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्चिग अभियान चलाया. जिसके बाद अरूण का शव पुलिया के नीचे मिला. जानकारी के अनुसार युवक का शव बरामद कर उसका पोस्टमार्टम कराया गया है. जिसके बाद शव परिजनों। को सौंप दिया गया। उधर, इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक का माहौल है.
