
खंडवा। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जूनापानी में सड़क सुरक्षा एवं समाधान सप्ताह पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि सुनील दोगाया, भारतीय मानक संस्थान भोपाल थे। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय में संचालित स्टैंडर्ड क्लब की गतिविधियों की सराहना करते हुए सड़क सुरक्षा एवं समाधान पर जानकारी साझा की। क्लब व समस्त स्टाफ ने मुख्य श्री दोगाया का स्वागत किया गया।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए भी वाहन चलाते समय हेलमेट लगाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि महिला और पुरुष दोनों के लिए हेलमेट की बनावट को ध्यान में रखा जाता है। हेलमेट की डिजाइन अंदरूनी और बाहरी तरीकों और मानकों को ध्यान में रखकर की जाती है। सरकार के विभाग इस पर कड़कता से ध्यान देते हैं, ताकि दुर्घटना के समय हेलमेट सिर को सुरक्षित रख सके। सिर मानव शरीर का महत्वपूर्ण अंग होता है। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य एसके सिंह ने क्लब की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहां कि ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। इन्हें जीवन में फॉलो करना भी जरूरी है। आयोजन में छात्र-छात्राएं स्टाफ एवं क्लब के प्रभारी बीपी सिंह उपस्थित थे । आभार बीपी सिंह ने व्यक्त किया।
