गेहूं महंगा, चावल सस्ता, दालों-खाद्य तेलों में तेजी

नयी दिल्ली, 20 अगस्त (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बुधवार को चावल के औसत भाव टूट गये जबकि गेहूं में तेजी देखी गयी। चीनी के भाव में लगभग टिकाव रहा जबकि दालें और खाद्य तेल महंगे हो गये।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का नवंबर वायदा 24 रिंगिट फिसलकर 4,497 रिंगिट प्रति टन बोला गया। अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51.51 डॉलर के भाव बोला गया।

घरेलू थोक जिंस बाजारों में चावल की औसत कीमत 14 रुपये फिसलकर 3,819.41 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रही। गेहूं चार रुपये प्रति क्विंटल बढ़कर 2,841.09 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। वहीं, आटा 3,293.57 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रहा।

सरसों तेल औसतन करीब 72 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हो गया। मूंगफली तेल 54 रुपये फिसल गया जबकि वनस्पति में 65 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही। पाम ऑयल आठ रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सूरजमुखी तेल में 44 रुपये की तेजी रही। सोया तेल भी 57 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ।

दाल-दलहनों में मसूर दाल औसतन दो रुपये प्रति क्विंटल महंगी हो गयी। तुअर दाल और मूंग दाल के दाम लगभग स्थिर रहे। चना दाल तीन रुपये और उड़द दाल 12 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हो गयी।

गुड़-चीनी : बाजार में गुड़ की औसत कीमत करीब चार रुपये बढ़ गयी। चीनी की कीमतों में कमोबेश टिकाव रहा।

 

Next Post

गुजरात बन रहा देश का ऑटोमोटिव हब

Wed Aug 20 , 2025
गांधीनगर, 20 अगस्त (वार्ता) गुजरात पेट्रोल कारों से इलेक्ट्रिक कारों तक भारत का ऑटोमोटिव हब बन रहा है। सरकारी सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 7.5 लाख कार यूनिट प्रति वर्ष उत्पादन क्षमता वाले सुजुकी मोटर्स के गुजरात प्लांट के साथ, उत्तर गुजरात भारत के प्रमुख ऑटोमोबाइल निर्माण केंद्रों में […]

You May Like