ग्वालियर में आधी रात को आनंद आश्रम के पास दिखी खतरनाक गैंग, दहशत व्याप्त

ग्वालियर: शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताज़ा मामला आनंद आश्रम के पास हरिशंकर पुरम इलाके का है, जहाँ आधी रात एक खतरनाक चोर गैंग सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।सोमवार की सुबह करीब 10 बजे से यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि चोर गैंग रात के अंधेरे का फायदा उठाकर इलाके में घूम रही थी। लोगों का कहना है कि यह गैंग पहले भी वारदातों को अंजाम दे चुकी है।
स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और आसपास के क्षेत्र के निवासियों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।

Next Post

लालसिंह पैलेस पर सीमांकन का काम शुरू, भारी पुलिस बल तैनात

Mon Aug 18 , 2025
भिंड: आज सुबह से नगर लहार में लालसिंह पैलेस न्यू बस स्टैंड पर सीमांकन का काम शुरू कर दिया गया है। लहार अनुभाग के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस मौके पर तैनात की गई है। लालसिंह पैलेस में सीमांकन के चलते नगर में तनाव व्याप्त है लेकिन पुलिस हालात पर […]

You May Like