दतिया: दतिया में सुबह करन सागर तालाब से एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान ग्वालियर निवासी लवलित बनवारी पिता राजा बनवारी के रूप में हुई थी। वह ग्वालियर के राज मार्केट स्थित शिवम गिफ्ट सेंटर पर काम करता था। उसके भाई पिंटू ने बताया कि लवलित लंबे समय से कर्ज और पारिवारिक विवाद से परेशान था। वह बीती शाम करीब 4 बजे वो घर से निकला और रात लगभग 9.10 बजे उसने भाई को वीडियो कॉल कर कहा “मेरा चेहरा आखिरी बार देख लो”।
इस दौरान उसने अपनी लोकेशन करन सागर तालाब बताई थी। इसके बाद से ही उसका पता नहीं चला। मृतक की शादी हो चुकी थी और उसका दो साल का बेटा है। परिजनों के मुताबिक वो कई बार धमकी दे चुका था कि आत्महत्या कर लेगा, लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह सच हो जाएगा। लवलित सिंधी समाज से ताल्लुक रखता था। बताया गया कि हर साल ज्योति स्नान पर्व पर वो दतिया आता था। भाई पिंटू के मुताबिक, सिंधी समाज का तीर्थस्थल होने और करन सागर तालाब में ही ज्योति स्नान होने के कारण उसने आत्महत्या के लिए यही जगह चुनी।
