हर दिल में तिरंगा, हर घर में तिरंगा खण्डेलवाल ने दी स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमन्त खण्डेलवाल ने स्वाधीनता दिवस पर प्रदेशवासियों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तिरंगा हमारी शान और एकता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर घर में तिरंगा फहराने का निर्णय अभूतपूर्व है, जो देशभक्ति की भावना को नई ऊंचाई देता है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने आजादी के लिए जीवन भर संघर्ष किया और अपने प्राणों की आहुति दी। यह आजादी अनेक बलिदानों का परिणाम है, जिसे हर कीमत पर सुरक्षित रखना हम सबका कर्तव्य है। प्रधानमंत्री मोदी के हर दिल में तिरंगा, हर घर में तिरंगा संकल्प को साकार करना हर नागरिक का दायित्व है।

खण्डेलवाल ने कहा कि भारत विश्व में अग्रणी बने और हर नागरिक सुखी-समृद्ध जीवन जिए, यही हमारी प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निरंतर जनकल्याणकारी कार्य कर रहे हैं। इन योजनाओं और प्रयासों को घर-घर पहुंचाना हम सबका दायित्व है, ताकि देश और प्रदेश निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ते रहें।

Next Post

कांग्रेस ने निकाली वोट सत्याग्रह तिरंगा यात्रा

Thu Aug 14 , 2025
*7 हजार दुपहिया सवार युवाओं ने लहराया तिरंगा* *हरीश चौधरी, जीतू पटवारी एवं उमंग सिंघार ने दिखाई हरी झंडी* ग्वालियर। 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को ‘वोट सत्याग्रह तिरंगा यात्रा’ निकाली गई। यात्रा को प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग […]

You May Like