रात्रि गश्त में पकड़ी लाखों की अवैध शराब 

सीहोर. जिले के श्यामपुर थाना पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस ने लगभग 7 लाख 32 हजार 636 रुपए का परिवहन करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार श्यामपुर पुलिस को रात्रि गश्त में मुखबिर से सूचना मिली की कुरावर की ओर से एक कार आ रही है जिसमें शराब की पेटियां रखी हुई हैं. पुलिस टीम ने कार को सोंठी जोड़ पर रोकने का प्रयास किया. पुलिस को देखकर कार वाहन चालक अंधी रफ्तार से दौड़ाने लगा और पुलिस को पीछे आता देख कार को निवारिया रोड़ पर खड़ी कर भाग गया.

पुलिस ने कार से 13 पेटी अवैध शराब जब्त की. जिसकी अनुमानित कीमत कुल कीमत 1 लाख 32 हजार 636 रुपए बताई जाती है. वहीं कार की कीमत 6 लाख रुपए है. कार में एक मोबाईल भी पुलिस को मिला है. कार्रवाही के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी मोहम्मद फरमान आ. मोहम्मद इरशाद निवासी भोपाल को गिरफ्तार कर लिया है.

Next Post

नपा ने आवास योजना के काम में गति लाने का लिया संकल्प

Wed Aug 13 , 2025
नर्मदापुरम। नगरपालिका परिषद की हुई प्रेसीडेंट इन कौंसिल (पीआईसी) बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 और 2.0 को तेजी से आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने की, जबकि मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले, सभापतिगण, अधिकारी एवं उपयंत्री मौजूद रहे। कार्यालय […]

You May Like