पब का वीडियो वायरल, नोटों पर पैर रख कर उड़ाया नशे का मजा

भोपाल।राजधानी में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास में संचालित पब का एक कथित वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिख रहे लड़के लडकियां पैरों तले 500 और 200 सौ रुपए के नोट को कुचल रहे हैं. जानकारी सामने आई है कि पब में नशे में धुत लोगों द्वारा नोट लुटाए गए और फिर इन नोटों को कुचला गया. भोपाल में नशाखोरी रोकने के लिए प्रशासन स्तर पर कार्रवाई नहीं होने से हालात यह बन गए हैं कि देर रात तक पब और क्लब संचालित हैं. जहां देर रात तक युवा नशे का लुफ्त उठा रहे हैं. वायरल वीडयो बंसल वन में आईबेरी पब का बताया जा रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहे नोट असली है या नकली इसको लेकर फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. भोपाल में लव जिहाद और ड्रग्स मामले के बाद भी देर रात तक क्लब संचालिक हो रहे हैं. ऐसे में पुलिस और प्रशासन को कोई भी भनक न होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

Next Post

लव मैरिज से नाराज रिश्तेदारों ने युवक पर किया हमला

Mon Aug 11 , 2025
पिपलियामण्डी। ग्राम सेसड़ी में लव मैरिज करने वाले युवक पर उसके रिश्तेदारों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। फरियादी गजेन्द्र सिंह राजपूत ने नाहरगढ़ थाने पर रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने ग्राम टिडवास की संगीता प्रजापति से प्रेम विवाह किया था। एक वर्ष तक दोनों ग्राम बूढा […]

You May Like

मनोरंजन