सांसद अशोक सिंह की मातुश्री अवध देवी को अंतिम विदाई देने शहर उमड़ा

ग्वालियर:पूर्व मंत्री स्व. राजेन्द्र सिंह की धर्मपत्नी एवं राज्यसभा सांसद अशोक सिंह की माताजी अवध देवी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक ग्राम थाटीपुर में दोपहर बाद किया गया।अवध देवी के निधन पर कांग्रेस एवं भाजपा सहित सभी दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, वरिष्ठ व्यवसायियों ने 17, गांधी रोड स्थित उनके निवास पर पहुंचकर दिवंगत श्रीमती अवध देवी की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

राज्य सभा सांसद अशोक सिंह की मां अवध देवी को अस्वस्थ होने पर ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
अवध देवी के निधन पर विभिन्न दलों के नेता और उनके परिवार के लोग सुबह से ही गांधी रोड स्थित निवास पर पहुंचने लगे तथा अशोक सिंह एव उनके परिवार के सदस्यों वरिष्ठ भाजपा नेता राम सुंदर सिंह (रामू), म प्र उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अति सुंदर सिंह एडवोकेट, ज्ञानसिंह चाचा, पूर्व पार्षद नरेन्द्र सिंह से मिलकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

थाटीपुर ग्राम स्थित श्मशान घाट पर अवध देवी की अंतिम विदाई के समय पूर्व सांसद रामसेवक सिंह, पूर्व महापौर विवेक शेजवलकर, कांग्रेस के जिला अध्यक्षद्वय डॉ. देवेंद्र शर्मा, प्रभु दयाल जौहरे, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, म प्र खादी संघ के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, परिजन एवं शहरवासी उपस्थित रहे।

Next Post

दो मेडीकल स्टोर्स के खिलाफ कार्रवाई, नमूने लेकर जाँच के लिए भेजे

Sun Aug 3 , 2025
ग्वालियर: जिला औषधि निरीक्षक अनुभूति शर्मा द्वारा मुरार क्षेत्र में स्थित 4 मेडीकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खामियां सामने आने पर दो मेडीकल स्टोर्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नमूने लेकर जाँच के लिए भेजे गए हैं। जिला औषधि निरीक्षक ने लश्कर क्षेत्र में संचालित […]

You May Like

Play sound