ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन का पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने पर भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर में खुशी का माहौल है। उन्हें बधाई देने का तांता लग गया है।
कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी कार्यालय मुखर्जी भवन पर सांय 4 बजे मिष्ठान वितरण कार्यक्रम किया जाएगा। यह जानकारी पार्टी के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने दी। इस बीच सकल हिंदू समाज द्वारा आज मंगलवार को शाम 6 बजे रेड लाईट सिग्नल, गुढ़ा गुढ़ी नाका ग्वालियर पर समरसता दीप प्रज्वलन कार्यक्रम रखा गया है। इस अवसर पर दीप जलाकर जातिवाद का अधेरा हटाने, समरसता का प्रकाश फैलाने का संकल्प लिया जाएगा।
