भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने गेहूं उपार्जन के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि प्रदेश में किसानों से 104 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की रिकॉर्ड खरीदी की गई है। इसके साथ ही गेहूं उपार्जन के मामले में मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है।
डॉ यादव ने कहा कि इस वर्ष राज्य सरकार ने लघु एवं सीमांत किसानों से प्राथमिकता के साथ गेहूं खरीदी का निर्णय लिया, जिससे लाखों अन्नदाताओं को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश सरकार किसान हित, कृषि विकास और ग्रामीण समृद्धि के लिए निरंतर संकल्पित होकर कार्य कर रही है।
