शेयर बाजारों में शुरुआती उतार-चढ़ाव, आईटी कंपनियों में लिवाली

मुंबई, 29 मई (वार्ता) आईटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देख गया।
बीएसई का सेंसेक्स 120.71 अंक चढ़कर 75,988.51 अंक पर खुला और 76,220 अंक तक मजबूत हुआ। बाद में यह 75,841 अंक तक उतर गया। खबर लिखे जाते समय सेंसेक्स 124.67 अंक (0.16 प्रतिशत) ऊपर 75.992.47 अंक पर था। सेंसेक्स के विपरीत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले पांच अंक नीचे 23,902.15 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 12.80 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की बढ़त में 23,919.95 अंक पर रहा।

वृहत बाजार में तेजी रही। खास तौर पर आईटी कंपनियों में लिवाली देखी गयी। बैंकिंग, फार्मा और रियलटी समूहों के सूचकांक भी फिलहाल मजबूत हैं। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, रसायन और एफएमसीजी समूहों ने बाजार पर दबाव बनाया है। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, ट्रेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट और टेक महिंद्रा के शेयर ऊपर है। इंफोसिस में तीन प्रतिशत से ज्यादा की तेजी रही। ट्रेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टीसीएस के शेयर एक से डेढ़ फीसदी तक चढ़े।

.....

Next Post

देश के अधिकांश हिस्सों में 'सामान्य से कम' रह सकती है बारिश : मौसम विभाग

Fri May 29 , 2026
नयी दिल्ली, 29 मई (वार्ता) मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने साल 2026 के दक्षिण-पश्चिम मानसून (जून से सितंबर) के लिए अपना दूसरा दीर्घकालिक अनुमान शुक्रवार को जारी कर दिया। इसके अनुसार देश के प्रमुख कई हिस्सों में इस साल मानसून की बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है। मौसम […]

You May Like

Play sound