ग्वालियर:ग्वालियर व्यापार मेले का आज 25 फरवरी को सुंदरकांड के पाठ के साथ समापन किया जाएगा। समापन समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को संभागीय आयुक्त प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे।ग्वालियर मेला प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2025-26 में आयोजित व्यापार मेला की अवधि 25 दिसम्बर से 25 फरवरी निर्धारित की गई थी। सुन्दरकाण्ड का पाठ म.प्र. एक्सपोर्ट सेन्टर के बाहर सांस्कृतिक मंच पर शाम 5 बजे से प्रारम्भ होगा। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, जिला प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, मेला व्यापारी संघ के पदाधिकारी तथा व्यापारी एक साथ सुंदरकांड का पाठ करेंगे।
28 से होगी विद्युत आपूर्ति बंद
मेला व्यापारियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये मेले में आये दुकानदारों को पैकिंग करने के लिये 26 एवं 27 फरवरी तक विद्युत आपूर्ति दी जावेगी। इसके पश्चात् 28 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जावेगी।
Next Post
संभागीय हाट बाजार में स्थायी “आजीविका मार्ट” का मुख्यमंत्री आज करेंगे वर्चुअल शुभारंभ
Wed Feb 25 , 2026
ग्वालियर: फूलबाग स्थित संभागीय हाट बाजार में स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए स्थायी “आजीविका मार्ट” खुलने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 25 फरवरी को दोपहर में आजीविका मार्ट का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। उदघाटन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव […]

You May Like
-
11 months ago
राशिफल-पंचांग : 08 अक्टूबर 2025
-
2 years ago
राशिफल-पंचांग : 02 जनवरी 2025