पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी और दो आतंकवादी मारे गये

इस्लामाबाद, 3 अगस्त (वार्ता) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार तड़के एक पुलिस चौकी पर आतंकवादियों के हमले में एक पुलिसकर्मी और दो आतंकवादी मारे गए तथा चार पुलिस अधिकारी घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 2:30 बजे प्रांत के बन्नू जिले में हुयी, जहाँ आतंकवादियों ने अचानक पुलिस चौकी पर मध्यम और भारी हथियारों से गोलीबारी कर दी ।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और लगभग 30 मिनट तक गोलीबारी जारी रही । इसके बाद तलाशी अभियान के दौरान, पुलिस ने गोलीबारी में मारे गए दो अज्ञात आतंकवादियों के शव बरामद किये।

सूत्रों के अनुसार, हमले के दौरान आतंकवादियों के एक अन्य समूह ने उसी पुलिस थाना क्षेत्र में एक पुलिस गश्ती दल पर घात लगाकर हमला किया। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।अभी तक किसी भी आतंकवादी समूह ने इन हमलों की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।

 

Next Post

एसआईआर के मुद्दे पर भ्रम फैला कर लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला कर रहे हैं तेजस्वी: भाजपा

Sun Aug 3 , 2025
नयी दिल्ली 03 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर बिहार में मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भ्रम फैलाने और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला करने का आरोप लगाया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा […]

You May Like