शासन प्रणाली को पारदर्शी बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही : रेखा

नयी दिल्ली, 2 अगस्त (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार अपनी शासन प्रणाली को अधिक सुलभ, त्वरित और पारदर्शी बनाने की दिशा में काम कर रही है।

श्रीमती रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि सरकारी कार्यालयों को डिजिटाइज करने के लिए अफसरों से लेकर निचले स्टाफ को प्रशिक्षण दिया गया है। हमारी सरकार चाहती है कि जब केंद्र सरकार के सभी कार्यालय इसी प्रणाली पर काम कर रहे हैं तो देश की राजधानी के सरकारी कार्यालयों को भी ई-ऑफिस सिस्टम को अपनाना होगा। इस सिस्टम का लाभ यह होगा कि सबकी जिम्मेदारी तय हो जाएगी और लगातार इस बात की जानकारी मिलती रहेगी कि अधिकारी या विभाग के पास कितने दिन फाइल पेंडिंग रखी हुई है।

उन्होंने कहा कि डिजिटाइजेशन केवल तकनीकी बदलाव नहीं बल्कि प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता और पर्यावरण संरक्षण का संगम है। हमारा लक्ष्य है कि हर सरकारी कार्य शीघ्र, सटीक और जन-केंद्रित हो और ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म इसी दिशा में एक मजबूत कदम है। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार के कुल 199 विभागों में से 119 विभाग अब पूरी तरह ई-ऑफिस पर कार्य कर रहे हैं। यह जून माह में 22 प्रतिशत था, वह लगभग 60 प्रतिशत हो गया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ई-ऑफिस प्रणाली ने न केवल कागज की खपत पर प्रभावी रोक लगाई है बल्कि निर्णय लेने की प्रक्रिया को भी तेज और पारदर्शी बनाया है। दिल्ली सरकार के अधिकारी और कर्मचारी अब फाइलों के डिजिटल ट्रैकिंग, तेज अनुमोदन और तत्काल क्रियान्वयन का लाभ उठा रहे हैं।

 

 

Next Post

धर्म व्यक्तिगत आस्था का विषय है: सुक्खू

Sat Aug 2 , 2025
नयी दिल्ली 02 अगस्त (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि धर्म व्यक्तिगत आस्था का विषय है और सरकार का दृष्टिकोण धर्मनिरपेक्ष होना चाहिए, जिसमें प्रत्येक धर्म का सम्मान एवं देश के शांति एवं सौहार्द की प्राचीन परम्पराओं को कायम रखा जाना चाहिए। श्री सुक्खू […]

You May Like

Play sound