सोनी सब के कलाकारों ने फ्रेंडशिप डे पर अपने ऑफ-स्क्रीन के खूबसूरत रिश्तों के बारे में बात की

मुंबई, (वार्ता) सोनी सब के कलाकारों ने ऑफ-स्क्रीन के उन खूबसूरत रिश्तों के बारे में बात की जिन्होंने सेट को उनके लिए दूसरा घर बना दिया है।

‘उफ्फ… ये लव है मुश्किल’ में शौर्य सिन्हा की भूमिका निभा रहे अभिषेक वर्मा ने कहा, किसी का आपके साथ खड़ा होना एक अलग ही ताकत देता है। ‘उफ्फ… ये लव है मुश्किल’ के सेट पर मुझे ऐसे दोस्त मिले हैं जो आपसी समझ और बिना बताए सहारा देने के साथ आगे बढ़ रही है। मेरा सबसे खास रिश्ता शबीर भाई के साथ है। मैं उन्हें सालों से जानता हूं, और वे न सिर्फ एक अद्भुत कलाकार हैं बल्कि बेहद सरल इंसान भी। हमने जिंदगी, एक्टिंग और हर छोटी-बड़ी चीज पर कई बार बातें की हैं और मैं हमेशा उनसे कुछ न कुछ सीखता रहता हूं। सेट पर उनका साथ एक अलग ही आत्मविश्वास देता है। कभी-कभी हमें बात भी नहीं करनी पड़ती, एक अच्छे टेक के बाद बस एक नजर या प्यार भरी थपकी ही काफी होती है। यही असली दोस्ती है, सहज, आसान और वास्तविक।

वीर हनुमान में भगवान हनुमान की भूमिका निभाने वाले आन तिवारी ने कहा,,सेट पर हर कोई मेरा दोस्त लगता है! हम साथ खेलते हैं, खाते हैं और कभी-कभी ब्रेक में मस्ती भी करते हैं। मेरे सबसे करीबी दोस्त तन्मय भैया हैं, जो राम जी की भूमिका निभाते हैं। जैसे हनुमान जी हमेशा राम जी का ख्याल रखते थे, वैसे ही दोस्ती का मतलब है एक-दूसरे के लिए हमेशा मौजूद रहना। मेरे सभी मित्रों को हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

वागले की दुनिया- नई पीढ़ी नए किस्से में अथर्व वागले की भूमिका निभा रहे शीहान कपाही कहते हैं, “ऑन-स्क्रीन हम गंभीर सीन करते हैं, लेकिन ऑफ-स्क्रीन हम एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हैं और एक-दूसरे की टांग खींचते हैं, खासकर सुमित सर मेरी खूब टांग खींचते हैं। यहां मुझे एक ऐसा परिवार मिल गया है जो असली दोस्तों जैसा है। फ्रेंडशिप डे की बधाई उन मजेदार, मस्तीखोर लोगों को जो हर शूट डे को स्कूल ब्रेक जैसा अनुभव महसूस कराते हैं और उसे यादगार बना देते हैं!

पुष्पा इम्पॉसिबल में अश्विन का किरदार निभा रहे नवीन पंडिता ने कहा, मुझे आज भी शूटिंग का एक व्यस्त दिन याद है, जब जो कुछ भी बिगड़ सकता था, वह बिगड़ा। हम समय से पीछे चल रहे थे, आखिरी पलों में सीन बदलते रहे, और हर कोई पूरी तरह से थक चुका था। लेकिन उस सब अफरा-तफरी के बीच, देशना ने एक मज़ेदार चुटकुला सुनाया, दर्शन ने किसी की हूबहू नकल उतारी, और अचानक हम सब बच्चों की तरह हँसने लगे। ऑन-सेट दोस्ती की यही तो खासियत है, वो आपका कम्फर्ट जोन बन जाती है। हम पर्दे पर भले ही अलग-अलग किरदार निभाते हों, लेकिन ऑफ-स्क्रीन, हम एक अटूट टीम बन गए हैं। पुष्पा इम्पॉसिबल का यही जादू है, इसने मुझे जिंदगी भर के दोस्त दिए।

 

 

Next Post

कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

Fri Aug 1 , 2025
सीहोर. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कल बडिय़ाखेड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर बालागुरू के तथा एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आगामी 2 अगस्त को औद्योगिक क्षेत्र बडिय़ाखेड़ी में कार्यक्रम प्रस्तावित है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।