सीहोर. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कल बडिय़ाखेड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर बालागुरू के तथा एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आगामी 2 अगस्त को औद्योगिक क्षेत्र बडिय़ाखेड़ी में कार्यक्रम प्रस्तावित है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव लगभग 2 हजार करोड़ रुपए निवेश की औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन करेंगे. कार्यक्रम में औद्योगिक इकाइयों के लिए भूमि के आशय पत्र भी वितरित किए जाएंगे. जिससे यहां लगभग 03 करोड़ रुपए का निवेश होगा. इस प्रकार यहां लगभग 5 हजार करोड़ रुपए का औद्योगिक निवेश होगा.
कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण
