शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया कारगिल विजय दिवस

ग्वालियर: पूरे देश की तरह ग्वालियर में भी कारगिल विजय दिवस शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर मनाया गया। इस समारोह में शहीद हुए परिवारों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुरार सेना मुख्यालय के डिप्टी कमांडेंट अरूंदम थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सेना के जवानों एनसीसी कैडेट्स एवं स्कूल के छात्र-छात्राओं ने फ्लैग मार्च निकालकर किया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि आदर्श गौशाला के संरक्षक ऋषिभानंद महाराज थे।

उन्होंने शहीदों को नमन किया और पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों के चार परिवारों का भी सम्मान किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, पूर्व साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक नागेंद्र सिंह सिकरवार सहित अनेक सामाजिक संस्थाएं आर्मी के जवान एनसीसी कैडेट्स स्कूल के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Next Post

शिवपुरी में कच्चा मकान गिरने से मासूम की मौत, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल

Sun Jul 27 , 2025
शिवपुरी: जिले के इंदार थाना अंतर्गत इमलाउदी गांव में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। यहां एक कच्चा मकान अचानक धराशायी हो गया, जिसमें दबकर 5 वर्षीय मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय बच्ची घर के अंदर सो रही थी। […]

You May Like