एरोड्रम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार

इंदौर। ब्राउन शुगर की डिलीवरी देने पहुंचे एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 8.75 ग्राम ब्राउन शुगर, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 87 हजार रुपये बताई जा रही है, साथ ही एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है.

पुलिस उपायुक्त जोन 1 कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि थाना प्रभारी एरोड्रम तरुण सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तुरंत दबिश दी. सूचना मिली थी कि रात करीब 1:30 बजे गणेश धाम, सुखदेव विहार कॉलोनी के पास एक युवक ब्राउन शुगर की डिलीवरी देने के लिए खड़ा है. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसकी पेंट की पिछली जेब से पॉलिथीन में रखी ब्राउन शुगर बरामद हुई. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुमित पथरोड़ उम्र 24 वर्ष, निवासी पंचवटी नगर, 60 फीट रोड बताया है. थाने लाकर जब तौल करने पर मादक पदार्थ का वजन 8.75 ग्राम पाया गया. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है.

Next Post

ऑपरेशन प्रहार 2.0 में मोरवा पुलिस की बड़ी सफलता, 42 ग्राम हेरोइन के साथ महिला-युवक गिरफ्तार

Sun Feb 8 , 2026
सिंगरौली। रीवा संभाग के पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत एवं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक हेमंत चौहान के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत मोरवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 42 ग्राम हेरोइन के साथ एक […]

You May Like