श्रेयंका पाटिल और प्रिया मिश्रा भारत ए के आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर

मुंबई, 24 जुलाई (वार्ता) श्रेयंका पाटिल और प्रिया मिश्रा भारत ए के आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो गई हैं। जैसा कि 10 जुलाई की पूर्व मीडिया विज्ञप्ति में बताया गया था, उनकी भागीदारी फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर थी। दोनों खिलाड़ी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में हैं और वर्तमान में अपने वापसी-टू-प्ले प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैं।

भारत ए को सात से 21 अगस्त तक ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन टी20, तीन 50 ओवर के मैचों और चार दिवसीय लाल गेंद के मैच वाली एक बहु-प्रारूप श्रृंखला खेलनी है।

महिला चयन समिति ने तीनों प्रारूपों में धारा गुज्जर (पहले एकदिवसीय और बहु-दिवसीय टीमों में नामित) और प्रेमा रावत (पहले टी20 टीम का हिस्सा) को शामिल किया है। समिति ने यास्तिका भाटिया को भी एकदिवसीय टीम में शामिल किया है।

भारत ए की ताजा टी20 टीम: राधा यादव (कप्तान), मिन्नू मणि (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, डी. वृंदा, सजना सजीवन, उमा छेत्री (विकेटकीपर), राघवी बिस्ट, प्रेमा रावत, नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, जोशिता वीजे, शबनम शकील, साइमा ठाकोर, तितास साधु, धारा गुज्जर

भारत ए की ताजा वन-डे टीम: राधा यादव (कप्तान), मिन्नू मणि (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, तेजल हसब्निस, राघवी बिस्ट, तनुश्री सरकार, उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवेर, नंदिनी कश्यप (विकेटकीपर), धारा गुज्जर, जोशिता वीजे, शबनम शकील, साइमा ठाकोर, तितास साधु, प्रेमा रावत, यास्तिका भाटिया

भारत ए की ताजा मल्टी-डे टीम: राधा यादव (कप्तान ), मिन्नू मणि (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, तेजल हसब्निस, राघवी बिष्ट, तनुश्री सरकार, उमा छेत्री (विकेट कीपर), तनुजा कंवर, नंदिनी कश्यप (विकेट कीपर), धारा गुज्जर, जोशिता वीजे, शबनम शकील, साइमा ठाकोर, तितास साधु, प्रेमा रावत

 

 

Next Post

एशियाई क्रिकेट परिषद की वार्षिक आम बैठक स्थगित

Thu Jul 24 , 2025
ढाका, 24 जुलाई (वार्ता) एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की गुरुवार को वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में एशिया कप 2025 पर कोई औपचारिक फैसला नहीं हुआ और उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाने के कारण इसे स्थगित कर दिया। पीसीबी और एसीसी प्रमुख मोसिन नकवी ने बैठक के बाद कहा, “एशिया […]

You May Like