चावल में मंदी, चीनी मजबूत, खाद्य तेलों में नरमी, दालों में तेजी

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल की कीमतों में मंदी रही। चीनी के दाम भी बढ़े। सरसों तेल को छोड़कर अन्य खाद्य तेलों के भाव टूट गये जबकि दालों में उतार-चढ़ाव देखा गया।

घरेलू थोक बाजारों में चावल की औसत कीमत 15 रुपये टूटकर 3,805.04 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूँ 2,816.99 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर लगभग स्थिर रहा। आटा करीब छह रुपये की मजबूती के साथ 3,279.43 रुपये प्रति क्विंटल बिका।

सरसों तेल में नौ रुपये प्रति क्विंटल से ज्यादा की तेजी रही जबकि अन्य खाद्य तेलों के दाम टूट गये। मूँगफली तेल औसतन 30 रुपये प्रति क्विंटल से ज्यादा सस्ता हुआ। सोया तेल करीब 11 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया। वनस्पति के दाम में 16 रुपये प्रति क्विंटल की और सूरजमुखी तेल में 52 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी। पाम ऑयल 87 रुपये प्रति क्विंटल उतर गया।

दाल-दलहनों में तेजी रही। दलहन बाजार में मसूर दाल में एक रुपये की मामूली नरमी रही। चना दाल भी स्थिर रहा। तुअर दाल का औसत भाव 15 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया। उड़द दाल में 26 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी। दाल मूँग छह रुपये प्रति क्विंटल महँगी हुई।

गुड़-चीनी : बाजार में गुड़ के औसत भाव करीब पाँच रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गये। चीनी भी लगभग छह रुपये प्रति क्विंटल महँगी हुई है।

 

Next Post

छह दिन की गिरावट से उबरा रुपया, 86.40 प्रति डॉलर पर

Thu Jul 24 , 2025
मुंबई, 24 जुलाई (वार्ता) रुपये में लगातार छह दिन की गिरावट का सिलसिला गुरुवार को थम गया और यह 1.25 पैसे मजबूत होकर 86.40 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। भारतीय मुद्रा बुधवार को कारोबार की समाप्ति पर 86.4125 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी। निजी और विदेशी बैंकों की […]

You May Like