विदेशी मुद्रा भंडार 3.06 अरब डॉलर घटकर 696.67 अरब डॉलर पर

मुंबई, 18 जुलाई (वार्ता) देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे सप्ताह गिरकर 696.67 अरब डॉलर रह गया है।

रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 11 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का कुल भंडार 3.064 अरब डॉलर घटकर 696.672 अरब डॉलर रह गया। यह छह जून के बाद पाँच सप्ताह का निचला स्तर है।

विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट की मुख्य वजह विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों और स्वर्ण भंडार का कम होना रहा। आरबीआई ने बताया कि 11 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.477 अरब डॉलर घटकर 588.81 अरब डॉलर रह गयी। सोने के भंडार में 49.8 करोड़ डॉलर की गिरावट रही और यह 84.34 अरब डॉलर पर आ गया।

इसी प्रकार, विशेष आहरण अधिकार 6.6 करोड़ डॉलर घटकर 18.80 अरब डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 2.4 करोड़ डॉलर कम होकर 4.71 अरब डॉलर रहा।

इससे पहले 04 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.48 अरब डॉलर घटकर 699.73 अरब डॉलर रह गया था।

विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में चीन, जापान और स्विटजरलैंड के बाद भारत चौथे स्थान पर है।

Next Post

मुनाफावसूली से शेयर बाजार में गिरावट, प्रमुख सूचकांक एक माह के निचले स्तर पर

Fri Jul 18 , 2025
मुंबई, 18 जुलाई (वार्ता) अमेरिका में फेडरल रिजर्व की नीतियों और ट्रंप प्रशासन की आयात शुल्क संबंधी घोषणाओं को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन बिकवाली हावी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.61 प्रतिशत और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज […]

You May Like