निरीक्षण में नदारत मिले चिकित्सक एवं दो स्वास्थ्य कर्मी  

सिंगरौली । शहरी क्षेत्र के बैढ़न के संजीवनी क्लीनिक ढोंटी एवं युपीएचसी नवजीवन विहार का जिला कार्यक्रम प्रबंधक आरसीएच सुधांशु मिश्रा ने औचक निरीक्षण किया, जिसमें चिकित्सक एवं दो नर्सिंग ऑफिसर नदारत मिले, जिन्हें शोकाज नोटिस जारी की गई।

जानकारी के अनुसार सीएमएचओ डॉ. पुष्पराज सिंह ठाकुर के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक ढोंटी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. फयाज अहमद, वहीं की नर्सिंग अफसर जेबा सिद्धीकी और यूपीएचसी नवजीवन विहार की नर्सिंग अफसर राजमती कुशवाहा बिना किसी पूर्व अनुमति के अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित पाए गए। इन कर्मचारियों की अनाधिकृत अनुपस्थिति को शासकीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए सीएमएचओ द्वारा तत्काल प्रभाव से इनका एक दिवस का वेतन व मानदेय काटने की कार्रवाई की गई है। औचक निरीक्षण के दौरान पाई गई इस लापरवाही को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने तीनों संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है ।

Next Post

गोविंदा गुप्ता बने भाजपा जिला मीडिया प्रभारी, संगठन ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Sat Jun 13 , 2026
आलीराजपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन ने संगठनात्मक नियुक्तियों के तहत जिला मीडिया प्रभारी एवं सह मीडिया प्रभारी की घोषणा की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, इंदौर संभाग प्रभारी रणवीर सिंह रावत तथा जिला प्रभारी दिलीप पटोदिया की सहमति एवं अनुशंसा से विधायक प्रतिनिधि […]

You May Like