शिक्षा की स्थिति को लेकर पटवारी ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

भोपाल, 16 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर आई एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा है और उनसे हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।
श्री पटवारी ने पत्र में लिखा है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के तहत संचालित यूडाइस (यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन) द्वारा जारी वर्ष 2023-24 की रिपोर्ट ने मध्यप्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की भयावह और चिंताजनक स्थिति को सामने रखा है। रिपोर्ट के अनुसार लगभग 9500 सरकारी स्कूलों में आज भी बिजली जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं है। वहीं 12 हजार से अधिक स्कूल ऐसे हैं, जहां केवल एक शिक्षक के भरोसे पूरी कक्षा की पढ़ाई चल रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इतना बजट और प्रशासनिक ढांचा होने के बावजूद बच्चों को बिजली, शिक्षक, फर्नीचर और शौचालय जैसी न्यूनतम सुविधाएं तक क्यों नहीं मिल पा रही हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ यादव से आग्रह किया कि इस रिपोर्ट पर विधानसभा के आगामी सत्र में चर्चा कराई जाए और शिक्षा बजट के उपयोग और दुरुपयोग की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए।

Next Post

श्मशान रोड़ पर पसरा कीचड़, जिम्मेदार मौन,शवयात्रा में आ रही परेशानी

Wed Jul 16 , 2025
सुसनेर।नगर का पालिका बाजार रोड जो कि श्मशान तक जाता है. इस पर बारिश के मौसम में कीचड़ फैला हुआ है. जिसके कारण अंत्येष्टि के लिए मुक्तिधाम पहुंचने वाली शव यात्रा के दौरान नगरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इन सब परेशानियों से नगर परिषद के […]

You May Like