इंदौर: नगर निगम ने म.प्र. वॉलंटरी हैल्थ एसोसिएशन के सहयोग से निगम कार्यालय परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया. शिविर में निगम कर्मचारियों और अधिकारियों के आखों की जांच की गई. इस मौके पर महापौर ने निगम के सभी झोन पर भी जांच शिविर आयोजित करने की बात कही.म.प्र. वॉलंटरी हैल्थ एसोसिएशन के सहयोग से निगम के कर्मचारियों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शिविर का अवलोकन करते हुए कहा कि निगम कर्मचारी कार्य के दौरान लंबे समय तक विभिन्न समस्याओं को सहन करते रहते हैं.
इस वजह से समय पर उपचार नहीं करा पाते है, उक्त स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के शिविर अत्यंत आवश्यक हैं. उन्होंने बताया कि आज निगम मुख्यालय में आयोजित इस शिविर के साथ-साथ आगामी दिनों में झोन वार भी निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके. साथ ही शिविर में निःशुल्क चश्मों का वितरण किया जाएगा. केटरेक (मोतियाबिंद) जैसी समस्याओं का निःशुल्क उपचार एवं ऑपरेशन भी कराया जाएगा. इस दौरान स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल, जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा, सहायक यंत्री उज्मा खान, उपयंत्री, रोहित बोयत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.
