
सागर. बंडा थाना अंतर्गत सेमरा रामचंद में पारिवारिक जमीन विवाद पर से बुर्जुग की हत्या कर दी गई है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों सेमरा रामचंद्र निवासी लखन सिंह लोधी की परिवार के कुछ सदस्यों द्वारा कुल्हाड़ी, लॉठी और अन्य हथियारों से जानलेवा हमला किया गया. जिसमें गंभीर रुप से घायल लखन को उपचार के लिए बीएमसी में भर्ती कराया गया. जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. तो वहीं हमले में घायल लखन की पत्नी लीला लोधी भी अस्पताल में उपचाररत है. पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में ले लिया है. बंडा थाना प्रभारी अंजली उदेनिया ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली. पुलिस के अनुसार एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद सामने आया है. पिछले दिनों सीमांकन के बाद खेत में पत्थर लगाए गए थे जिसको हटा दिया गया था. तो वहीं परिजनों ने बताया कि दो एकड़ खेत पर मृतक खेती करते थे. परिजनों ने परिवार के ही आधा दर्जन से अधिक आरोपियों की नाम दर्ज रिपोर्ट कराई है. पुलिस ने प्रकरण दर्जन कर विवेचना में ले लिया है.
