
जबलपुर। गढ़ा पुलिस ने अवैध आर्म्स बेचने की सूचना पर बालसागर तालाब के पास घेराबंदी करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया। जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो मामला एनडीपीएस का निकला, बैग से गांजा मिला।
थाना प्रभारी प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार पिस्टल, चाकू बेचने के लिये मेडिकल के समीप बालसागर तालाब के पास आने वाला है। सूचना पर दबिश दी गई, घेराबंदी कर भूपेन्दर सिंह 45 वर्ष निवासी ईसीएल मलकाजगिरी थाना जिला रंगारेड्डी तेलंगाना, वर्तमान पता बदनपुर शौचालय के पास गढ़ा को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर संदेही के कैरी बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा 645 ग्राम कीमती लगभग 13 हजार रखे मिला। पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहॉ से और कैसे प्राप्त किया के सम्बंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
