फिल्मी स्टाइल में कॉलेज छात्र का अपहरण

जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत पवन ढाबा और रेल्वे ब्रिज के बीच एनएच 30 रोड पर गुरूवार को एक कॉलेज छात्र का फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर लिया गया। नकाबपाश बदमाशों ने छात्र के साथ मारपीट की और फिर उसे जबरदस्ती कार के अंदर बैठाया इसके बाद उसे ग्राम ग्वारी पाटन शासकीय स्कूल ले गए, जहां पर भी उसके साथ मारपीट कर छोडक़र भाग गए। बाद में पीडि़त थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
परीक्षा देने जा रहे थे, मारूति से पहुंचे गुंडे-
पुलिस के मुताबिक राजुल दुबे 21 वर्ष निवासी नुनसर गुरू मोहल्ला थाना पाटन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह लक्ष्मी बाई साहूजी कॉलेज से बी फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा है। गुरूवार सुबह लगभग 9 बजे ज्ञानगंगा कॉलेज परीक्षा देने अपने दोस्त कृतांजय सोनी के साथ अपनी स्कूटी क्रमांक एमपी 20 जेड के 6379 से जा रहा था, जैसे ही पवन ढाबा और रेल्वे ब्रिज के बीच एनएच 30 रोड पर पहॅुचे उसी समय लिंक रोड़ की तरफ से मारूति फ्रोंस सफेद रंग की कार में यशवंत ठाकुर निवासी पाटन अपने साथियों के साथ आया। यशवंत ठाकुर के साथी मुंह बांधे हुये पहुच गया था।
बीच चौराहे में बेहरमी से की पिटाई
पीडि़त के मुताबिक यशवंत ठाकुर एवं अन्य लोग उसकी स्कूटी के आगे अपनी कार खड़ी कर उतरते ही उस पर पाइप, डंडों से हमला किया। साथी कृतांजय सोनी बीच बचाव कर रहा था, तभी वे लोग उसे कार के अंदर बैठाकर ग्राम ग्वारी पाटन शासकीय स्कूल लेकर गये जहाँ पर गोलू ठाकुर भी आ गया। चौराहे में फिर सभी मिलकर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये, उसे कार में बैठाकर पाटन ले जाकर बस स्टेण्ड के पास छोडक़र भाग गये।
एक्सीडेंट की रिपोर्ट कराने से बौखलाएं थे
पीडि़त के मुताबिक 17 मई यशवंत और गोलू ठाकुर ने उसके चाचा की कार में अपनी गाडी बुलेरो से टक्कर मार दी थी, जिससे चाचा की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी थी। वह अपने चाचा के साथ नुनसर चौकी रिपोर्ट करने गया था, इसी बात पर बदमाश बौखलाए हुए थे।

Next Post

डीएम की नेमप्लेट लगे वाहन में घूम रहा था युवक

Fri Jun 6 , 2025
इंदौर:सड़कों पर पद की धौंस दिखाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों पर चालान काटे. इनमें एक मामला ऐसा भी सामने आया, जिसमें डिस्टि्रक्ट मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी को जब रोका गया तो उसमें कोई अफसर नहीं, बल्कि एक युवक आशिक […]

You May Like