
नवभारत न्यूज
हिनौता 3 फरवरी । सीधी जिले में थाना मझौली के पुलिस चौकी मड़वास अंतर्गत ग्राम झपरी में एक युवक ने फांसी के फंदे में झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । मिली जानकारी के अनुसार ग्राम झपरी निवासी शिवकरण सिंह पिता जगमोहन सिंह 37 वर्ष घर में ही दरम्यानी रात फांसी के फंदे में झूलकर आत्महत्या कर ली ।सुबह होते ही यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई। जिसकी सूचना पुलिस चौकी मड़वास को दी गई ।मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से खोलकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।वही आत्महत्या का कारण पता करने पुलिस तहकीकात कर रही है।
