प्राथमिक शाला शिक्षक की मौत: RTI कार्यकर्ता गिरफ्तार

हटा/दमोह.जिले के हटा थाना क्षेत्र में 15 मई की रात शिक्षक राजेश त्रिपाठी की संदिग्ध मौत के मामले में हटा पुलिस ने एक आरटीआई कार्यकर्ता जितेंद्र भट्ट को आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. दोपहर में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.आपको बता दें कि 15 मई की रात सुनवाहा निवासी सरकारी शिक्षक हटा से अपने गांव जा रहे थे, तभी हारट और बरोदा के बीच नहर के पास वह जली हुई अवस्था में मिले. परिजनों ने आरोप लगाया कि शिक्षक के साथ 400000 लूटने के बाद उसे आग लगा दी गई. एसडीओपी हटा प्रशांत सिंह सुमन ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में तहकीकात की तो पता चला की लूट और हत्या जैसी कोई भी घटना नहीं हुई. शिक्षक ने खुद ही आत्महत्या की है,इसके बाद पुलिस ने पता किया तो परिजनों से जानकारी मिली कि शिक्षक कर्ज में था.जब शिक्षक के मोबाइल की सीडीआर खंगाली गई, तो उसमें आरटीआई कार्यकर्ता जितेंद्र भट्ट से बातचीत की जानकारी मिली. खोजबीन की तो पता चला कि जिला पंचायत में जितेंद्र भट्ट ने मृतक शिक्षक त्रिपाठी की फर्जी बीएड की डिग्री को लेकर शिकायत की थी, इसी बीच पुलिस को एक स्वतंत्र साक्षी मिला,जिसने बताया कि जितेंद्र भट्ट ने शिक्षक त्रिपाठी को कई बार ब्लैकमेल किया और करीब 20 से 30 लाख रुपए ले लिए. अब दोबारा फिर से उसे प्रताड़ित कर उसे 500000 की मांग की जा रही थी और जिला पंचायत में किसी दूसरे नाम से शिकायत करने के बाद कार्रवाई और एफआईआर का डर दिखाकर उससे रुपए मांगे जा रहे थे. इसी बात से शिक्षक तनाव में था. पुलिस की इन्वेस्टीगेशन में यह सामने आया.इसके बाद इटारसी में रह रहे आरटीआई कार्यकर्ता जितेंद्र भट्ट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.आरोपी भट्ट दमोह जिले के हर्रई गांव का रहने वाला है. उस पर आरोप है कि उसने कई कर्मचारियों को इसी तरह ब्लैकमेल कर उनसे लाखों रुपए वसूले. जांच में ये भी पता चला कि घटना दिनांक को सोशल मीडिया पर दमोह में पदस्थ 40 शिक्षिको पर एफआईआर किये जाने के आदेश संबधी न्यूज प्रकाशित हुई थी. जानकारी प्राप्त हुई कि, मृतक शिक्षक राजेश त्रिपाठी के विरुद्ध भी माह जनवरी 2025 में जिला पंचायत सीईओ के यहां फर्जी बीएड की मार्कशीट पर नौकरी करने की शिकायत हुई थी. जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि आरोपी जितेंद्र भट्ट के द्वारा शिक्षक राजेश त्रिपाठी को वर्ष 2018 से लगातार ब्लैकमेल कर लाखो रूपये ऐठ गए और अब फिर से 5 लाख रूपये मांग कर ब्लैकमेल किया जा रहा था. पुलिस ने आरोपी भट्ट के खिलाफ धारा 108 बीएनएस दर्ज किया है.

Next Post

NCL कर्मी के बेटे का शव LIG तिराहा देवरा मोड़ पर मिला 

Tue May 27 , 2025
सिंगरौली। कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के समीपी एलआईजी तिराहा देवरा-गनियारी मार्ग के सड़क किनारे आज दिन मंगलवार को एनसीएल कर्मी के पुत्र का खून से लथपथ मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही टीआई के निर्देश पर उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय हमराह के साथ घटना स्थल पहुंच शव […]

You May Like