ग्वालियर स्टेशन से प्रयागराज जंक्शन के लिए नवीन ट्रेन आज से, सुबह 5 बजे सांसद दिखाएंगे हरी झंडी

ग्वालियर। ग्वालियर को मंगलवार से एक नई ट्रेन की सौगात प्राप्त होने जा रही है। कल 27 मई मंगलवार प्रातः 5 बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन से प्रयागराज जंक्शन के लिए नवीन ट्रेन प्रारंभ होने जा रही है जिसे ग्वालियर के सांसद भारत सिंह कुशवाह, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया एवं समस्त वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताबंधुओ से आग्रह किया है प्रातः 4:30 बजे आवश्यक रूप से रेलवे स्टेशन पर पहुंचें ।

*शिवपुरी ग्वालियर भोपाल सुपरफास्ट आज से रोज चलेगी* ग्वालियर भोपाल शिवपुरी अब सप्ताह में सातों दिन चलेगी. कुछ माह पूर्व सिंधिया ने रैल मंत्री अश्विनी वैष्णो से इस ट्रेन को नियमित करने का आग्रह किया था।

Next Post

बाइक सवार पर बंदरों का हमला, महिला गंभीर 

Mon May 26 , 2025
मंडला। नारायणगंज, बीजाडांडी और उदयपुर क्षेत्रों के साथ-साथ हाईवे मार्ग पर बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। बंदरों के इस उत्पात से राहगीर और क्षेत्रवासी परेशान हैं। सोमवार शाम करीब 4 बजे नारायणगंज के कूड़ामैली बंजारी घाट से पहले […]

You May Like