जबलपुर:गढ़ा थाने से चंद की दूरी पर जैन मंदिर के सामने एक बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद पुलिस ने फुटेज के आधार पर दो युवकों क खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक सिद्ध नगर निवासी दीपांशु दुबे के जन्मदिन पर जैन मंदिर के सामने सडक़ पर टेंट लगाकर उसके दोस्त जश्न मना रहे थे।
इस दौरान जमकर आतिशबाजी करने के साथ बंदूक से हर्ष फायरिंग की गई। बंदूक को असावधानी पूर्वक लहराते हुए गोलियां चलाई। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाने वीडियो भी वायरल किया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा जिसके बाद टीआई को एफआईआर दर्ज करने निर्देश दिए गए। पुलिस ने वीडियो के आधार पर गढ़ा निवासी राजा दुबे, शाहीनाका निवासी अमन अग्रवाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कियाा।
दबंगई दिखाने कर रहे धाँय-धाँय
हर्ष फायरिंग का फैशन दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। 16 फरवरी को रेत कारोबारी पुष्पराज सिंह लोधी के बथर्ड में गुर्गों ने वैभव होटल में हर्ष फायरिंग की। इसके पहले कोतवाली थाना अंतर्गत जुडी तलैया मेंं कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया के भाई जय घनघोरिया के जन्मदिन पर 21 अप्रैल को समर्थकों ने हर्ष फायरिंग की। इन मामलों में पूर्व में एफआईआर दर्ज हो चुकी है।
