जबलपुर: गोराबाजार थाना अंतर्गत मंडला रोड, तिलहरी में बीती रात बेलगाम कार की टक्कर से घोड़ा की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक समीर खान पिता सब्बीर खान निवासी गोराबाजार का बरेला स्थित एक बारात में घोड़ा लेकर गया था। विवाह कार्यक्रम के बाद वे घोड़ा साथ में लेकर पैदल वापिस लौट रहा था।
शनिवार एवं रविवार की दरमियानी रात्रि करीब दो बजे वह जैसे ही बिलहरी पहुंचा तभी कार क्रमांक एमपी 20 डब्ल्यूए 0666 के चालक ने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में घोडा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और कार चालक भाग निकला।
