सरेंडर, रिमांड, जब्ती के बाद ठग को जेल

जबलपुर: धोखाधड़ी के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे एक जालसाज ने संपत्ति कुर्की आदेश के बाद कोर्ट में सरेंडर किया जिसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी दर्ज करने के बाद एक दिन की रिमांड पर लिया और इस दौरान पूछताछ करने के साथ फर्जीवाड़े से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए। रिमांड खत्म होने पर गुरूवार को उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया हैंं।

धनवंतरी नगर चौकी प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत दर्ज प्रकरण में प्रदीप पटैल पिता स्व. ओमप्रकाश पटैल 50 वर्ष निवासी सरस्वती कॉलोनी चेरीताल का फरार था, जिसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रूपए का पुलिस अधीक्षक द्वारा ईनाम घोषित किया गया था लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग रहा था, इसके चलते उसकी संपत्ति कुर्की का आदेश हुआ था। जिसके बाद उसने कोर्ट में सरेंडर किया था पुलिस ने उसे रिमांड में लेकर धोखाधड़ी से जुड़े दस्तावेज जब्त किए। गुरूवार को उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

Next Post

हनुमान मंदिर में चोरी

Fri Jul 18 , 2025
जबलपुर:अधारताल थाना अंतर्गत न्यू राम नगर स्थित हनुमान मंदिर का ताला तोडक़र अज्ञान चोर दान पेटी से नगदी चुराकर ले गए। पुलिस के मुताबिक सिध्दपीठ श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर न्यू राम नगर अधारताल में समिती ने बनाया है, मंदिर की देखभाल व पूजा पाठ सभी लोग करते है। अज्ञात […]

You May Like