जबलपुर: शहर एवं ग्रामीण अंचल में हुए अलग-अलग सडक़ हादसों में एक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए।ग्वारीघाट पुलिस ने बताया कि सडक़ दुर्घटना में घायल होने से शेख अब्दुल 22 वर्ष निवासी ग्वारीघाट को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जिसकी इलाज के दौरान रविवार दोपहर 12-15 बजे मौत हो गई।
इसी प्रकार शहपुरा थाने में पृथ्वी चौधरी 18 वर्ष निवासी प्रताप धर्मकांटा के सामने कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि शहपुरा चंद्रमौली गार्डन के पहले कार क्रमांक एमपी 20 जेडएन 7548 के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे उसे और भाई सौरभ को चोटें आ गई।
वहीं बेलखेड़ा थाने में राजपाल धाकड़ निवासी शंकर नगर मदर टेरेसा थाना माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कार क्रमांक एमपी 13 जेड एल 4926 से जबलपुर से राजमार्ग थाना सुआतला जा रहा था बेलखेड़ा के पास एलपीटी वाहन क्रमांक एमपी 20 जीए 8498 के चालक ने उसकी कार में टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।
