जबलपुर: पनागर थाना क्षेत्र में चाकू चलने के साथ लाठी-डंडे चले जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक अंकित गुप्ता 20 वर्ष निवासी मंगल भवन के पीछे गांधीवार्ड ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रविवार दोपहर 12 बजे मोहल्ले का भूरा बर्मन आया और मौसी का बेटा अभिषेक केशरवानी से विवाद कर चाकू मार दिया।
वहीं एक अन्य मामले में रामसेवक राय 34 वर्ष निवासी ग्राम तिलगवां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि विकास यादव ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। बीच बचाव के दौरान मां भागवती राय एंव पिता मुन्ना राय आयेमहेश यादव ने उन पर डंडे से हमला कर दिया।
