
खरगोन। अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाये जा रहे लगातार विशेष अभियान के तहत वृत्त भीकनगांव में आज प्रभारी अधिकारी आबकारी नियंत्रण कक्ष, सजेन्द्र मोरी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा विक्रेताओं पर कार्यवाही की गई है। यह कार्यवाही ग्राम मछलगांव नदी किनारे, ग्राम ककडग़ांव, सतवाडी, अदलपुरा तथा बिटनेरा में अलग-अलग स्थानो पर की गई है।
वृत्त प्रभारी सचिन भास्करे आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा 8 प्रकरण दर्ज कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 200 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 08 हजार किलोग्राम महुआ लहान जब्त कर महुआ लहान के सेम्पल लेकर शेष लहान नष्ट किया गया।
