शॉर्ट सर्किट से लगी आग, करीब 20 लाख का सामान जलकर खाक

अशोकनगर। ईसागढ़ रोड स्थित महात्मा बाड़े के समीप मिलन डीजल की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जो तीन दुकानो तक पहुंच गई। जिससे करीब 20 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। घटना बुधवार सुबह करीब 6 से 7 के बीच की बताई जा रही है। जहां शॉर्ट सर्किट होने के कारण दुकान के अंदर रखी मोटरसाइकिल में आग लगी, इसके बाद धीरे- धीरे करके अन्य सामान तक पहुंच गई। इस आगजनी की घटना से दुकान के अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया। जिसमें मुख्य रूप से डीजल, ऑयल और ट्रैक्टर रिपेयरिंग का सामान शामिल था जो जलकर खाक हो गया। आग पर काबू पाने के लिए नगर पालिका की फायर ब्रिगेड द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। लेकिन जैसे-जैसे समय निकलता गया वैसे-वैसे आग और बढ़ती गई।यह दुकानें राजकुमार और अशोक सड़ाना की है, जिसमे ट्रैक्टर रिपेयरिंग का कार्य होता था और उसी से संबंधित सामान रखा था।

Next Post

ससुराल पक्ष ने ताने मारे तो नवविवाहिता ने खा लीं गोलियां

Wed May 7 , 2025
जबलपुर: ससुराल पक्ष ने नवविवाहिता को दहेज में एक लाख मायके से लाने की मांग कर इतने ताने मारे की उसने गुस्से मेेंं आकर पेट दर्द की गोलियां अधिक मात्रा में खा ली, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने दहेज के लिये प्रताडि़त करने वाले आरोपी […]

You May Like