जबलपुर: तिलवारा थाना क्षेत्र में पैतृक जमीन को लेकर हवलदार और महिला के बीच विवाद हो गया जो धक्कामुक्की तक जा पहुंचा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के मुताबिक हनुमानताल थाने में पदस्थ हवलदार मनीष सोनकर का तिलवारा स्थित पैतृक जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा है।
इसी विवाद को लेकर गत दिवस दो पक्षों में विवाद हुआ इस दौरान धक्कमुक्की हुई। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि कुछ लोगों के बीच में विवाद चल रहा है इस दौरान एक महिला और दो युवक वीडियो बनाते भी नजर आ रहे है इसी बीच एक व्यक्ति महिला से मोबाइल छीनने की कोशिश करते भी दिखाई दे रहा है। मामला पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय तक पहुंच गया है। तिलवारा टीआई बृजेश मिश्रा ने बताया कि पैतृक संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद हुआ है मामले की जांच कराई जा रही है
