हत्या के आरोपियों को देख भड़के मृतक के परिजन

सीहोर। गत दिवस ग्राम पचामा में बबलू मालवीय हत्याकांड में पुलिस ने आरोपियों धर्मेंद्र मालवीय, विद्या मालवीय और रितेश माली को दबोच लिया. आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण कोतवाली थाने पहुंच गए, जहां उन्होंने जमकर हंगामा मचाया.

जानकारी के अनुसार बबलू मालवीय की पत्नी विद्या कुछ दिन पहले बारवाखेड़ी निवासी प्रताप के साथ चली गई थीं. शनिवार को ग्राम थूना निवासी बबलू मालवीय अपनी पत्नी विद्या को बैंक से पैसे निकालने से रोकने पहुंचा था. इसी दौरान हुए विवाद में विद्या के साथ आए धर्मेंद्र मालवीय ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी थी. घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों को जब कोतवाली थाने लाया गया तो वहां मौजूद ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें घेर लिया. आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके साथ धक्का-मुक्की की स्थिति भी बन गई. पुलिस बल ने तत्काल हस्तक्षेप कर भीड़ को नियंत्रित किया और आरोपियों को सुरक्षित हवालात में पहुंचाया.

पुलिस ने हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Next Post

नीट की दोबारा परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर मुस्तैद रहा प्रशासन

Mon Jun 22 , 2026
सतना : जिले में रविवार को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट की दोबारा परीक्षा (री-नीट) शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो गई। परीक्षा को पूरी शुचिता और पारदर्शिता के साथ कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस बल पूरे समय मुस्तैद नजर आया। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने खुद […]

You May Like