सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया

इंदौर: जिला प्रशासन एवं नगर निगम ने आज खजराना की सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।कार्रवाई के दौरान खजराना नाहर शाह वली बाबा दरगाह के सामने स्थित सरकारी जमीन पर वर्षों से अतिक्रमण था।

आज निगम रिमूवल अमले और प्रशासन के अधिकारियों ने करीब 50 झोपड़े, 15 टीन शेड, 8 दुकानें, 3 पक्के मकान हटाने की कार्रवाई की।इस दौरान एसडीएम घनश्याम धनगर, तहसीलदार राकेश सस्तिया, निगम भवन अधिकारी वैभव देवलासे, रिमूवल प्रभारी बबलू कल्याने सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद थे।

Next Post

शिवपुरी में खेत में पहुंचा 6 फीट लंबा मगरमच्छ

Sat Jul 18 , 2026
शिवपुरी: ग्राम अकोदा में धान के खेत में करीब 5 से 6 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखते ही मजदूर खेत से बाहर निकल आए और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए।नदी किनारे स्थित एक खेत में मजदूर धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान […]

You May Like