शिवपुरी में खेत में पहुंचा 6 फीट लंबा मगरमच्छ

शिवपुरी: ग्राम अकोदा में धान के खेत में करीब 5 से 6 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखते ही मजदूर खेत से बाहर निकल आए और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए।नदी किनारे स्थित एक खेत में मजदूर धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान पानी के बीच अचानक हलचल हुई। पहले मजदूरों को किसी बड़े जीव के होने का अंदेशा हुआ, लेकिन पास जाकर देखा तो खेत के बीचों-बीच एक मगरमच्छ मौजूद था।

मगरमच्छ को देखते ही मजदूर घबरा गए और तुरंत खेत से बाहर निकल आए। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का अनुमान है कि लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया था। इसी वजह से मगरमच्छ बहकर खेत तक पहुंच गया।

बारिश के मौसम में नदी और नालों से जंगली जीवों के बाहर निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। मगरमच्छ कुछ सक्रिय जरूर हुआ, लेकिन वह खेत से बाहर नहीं निकला। इस दौरान आसपास के गांवों के लोग भी उसे देखने के लिए खेत पर पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने नदी और नालों के आसपास रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी जंगली जीव के दिखाई देने पर उसके पास न जाने और तुरंत संबंधित विभाग को सूचना देने की अपील की है।

Next Post

डॉ. प्रवीण अग्रवाल दूसरी बार चेंबर के अध्यक्ष निर्वाचित, पारस जैन को शिकस्त

Sat Jul 18 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर चंबल अंचल के व्यापारियों, उद्यमियों के सबसे बड़े संगठन मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, ग्वालियर के त्रिवार्षिक चुनाव के नतीजे रात करीब ढाई बजे घोषित कर दिए गए। सर्वाधिक रोचक, रोमांचक एवं कड़ा मुकाबला अध्यक्ष पद पर हुआ। व्हाइट हाउस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लडऩे […]

You May Like