नाबालिग बालिका का अपहरण करने वाला गेहूंखेड़ा से गिरफ्तार

भैरूंदा। पुलिस ने नाबालिग बालिका को भोपाल से बरामद कर परिजनों के सुर्पुद किया. वहीं अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए.जानकारी के अनुसार फरियादिया ने गत 24 मार्च को रिपोर्ट कराई कि उसकी 17 वर्षीय बालिका को लाड़कुई निवासी मनोज दंगोलिया बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है. पुलिस ने प्रकरण दर्ज करा आरोपी की तलाश में जुट गई.

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी दीपक कपूर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी घनश्याम दांगी द्वारा एक टीम गठित की गई. पुलिस टीम ने अपहर्ता बालिका को आरोपी मनोज दंगोलिया आत्मज सुगनलाल दंगोलिया के कब्जे से गेहूंखेड़ा भोपाल से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया. पीडि़ता ने पूछताछ में बताया कि आरोपी मनोज द्वारा उसे शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भोपाल ले गया. जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपी मनोज दंगोलिया को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहां से आरोपी का जेल भेज दिया गया.

Next Post

पाम ऑयल महंगा

Sat Apr 26 , 2025
नई दिल्ली 26 अप्रैल (वार्ता) स्थानीय स्तर पर उठाव बढ़ने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में पाम ऑयल 366 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हो गया जबकि अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे। इस दौरान घरेलू बाजार में पाम ऑयल में 366 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी को छोड़कर अन्य […]

You May Like