पाम ऑयल महंगा

नई दिल्ली 26 अप्रैल (वार्ता) स्थानीय स्तर पर उठाव बढ़ने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में पाम ऑयल 366 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हो गया जबकि अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे।

इस दौरान घरेलू बाजार में पाम ऑयल में 366 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी को छोड़कर अन्य खाद्य तेलों में टिकाव रहा। सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टीके रहे।

दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में टिकाव रहा। इस दौरान चना, दाल चना, मसूर दाल, मूंग दाल, उड़द दाल और अरहर दाल के भाव पिछले दिवस के स्तर पर स्थिर रहे।

अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान गेहूं और चावल के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़े रहे।

सरकारी वेबसाइट पर जारी खाद्यान्नों के थोक दाम इस प्रकार रहे :-

दाल-दलहन : चना 5850-5950, दाल चना 6850-6950, मसूर काली 7550-7650, मूंग दाल 9550-9650, उड़द दाल 9000-9100, अरहर दाल 8500-8600 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

अनाज : (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 2950-3050 रुपये और चावल 3550-3650 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

चीनी-गुड़ : चीनी एस 4280-4380, चीनी एम. 4500-4600, मिल डिलीवरी 3620-3720 और गुड़ 4400-4500 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।

खाद्य तेल : सरसों तेल 15385 रुपये, मूंगफली तेल 19047 रुपये, सूरजमुखी तेल 16703 रुपये, सोया रिफाइंड 14835 रुपये, पाम ऑयल 13553 रुपये और वनस्पति तेल 16484 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा है।

Next Post

आतंक के विरोध में आक्रोश बंद रहा इछावर का बाजार 

Sat Apr 26 , 2025
इछावर. पहलगाम में हुए कायरना आतंकी हमले के विरोध में शनिवार को तहसील मुख्यालय इछावर में भी नागरिकों ने अपनी दुकानें बंद रखकर आतंकवाद का पुतला फूंका और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा मुख्य बाजारों में दुकानें बंद रहीं. सड़कों पर सन्नटा पसरा रहा. व्यापारी, राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने […]

You May Like

Play sound