गेहूं मजबूत; चीनी नरम; दालों, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शुक्रवार को चावल के औसत भाव लगभग स्थिर रहे। गेहूं में तेजी और चीनी में नरमी देखी गयी जबकि दालों और खाद्य तेलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 3,854.73 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रही। गेहूं आठ रुपये महंगा हुआ और 2,860.91 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटे की कीमत 11 रुपये बढ़ गयी।

दाल-दलहनों में उतार-चढ़ाव रहा। चना दाल औसतन आठ रुपये और मसूर दाल पांच रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। उड़द दाल की कीमत 18 रुपये बढ़ गयी। तुअर दाल पांच रुपये और मूंग दाल चार रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

विदेशों में बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का फरवरी वायदा 45 रिंगिट फिसलकर 4,018 रिंगिट प्रति टन रह गया। जनवरी का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.83 प्रतिशत गिरकर में 50.40 डॉलर के भाव बोला गया।

स्थानीय बाजारों में सरसों तेल औसतन 39 रुपये और वनस्पति 11 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। सोया तेल में भी नौ रुपये की गिरावट देखी गयी। सूरजमुखी तेल की कीमत 44 रुपये और मूंगफली तेल की 19 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। पाम ऑयल 17 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ।

मीठे के बाजार में आज गुड़ की औसत कीमत 21 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी जबकि चीनी पांच रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

 

Next Post

नयी तेल एवं गैस नीति से भारत की ऊर्जा क्षमता को मिलेगा बड़ा फायदा: अनिल अग्रवाल

Fri Dec 12 , 2025
नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) वेदांता समूह के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने तेल एवं गैस क्षेत्र के लिए सरकार की ओर से किये गये बड़े सुधारों को ऐतिहासिक कदम बताया है और कहा है कि यह बदलाव भारत की वर्षों से पहचानी गयी लेकिन कम विकसित हाइड्रोकार्बन क्षमता को तेजी […]

You May Like